प्राचार्य डॉ.पी. एस. मेहरा के निर्देशन में सत्र 2024-25 हेतु अभिभावक -शिक्षक संघ का गठन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्रभारी प्राचार्य डॉ.पी. एस. मेहरा के निर्देशन में सत्र 2024-25 हेतु अभिभावक -शिक्षक संघ का गठन किया गया। अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने बताया कि महाविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में अभिभावकों एवं शिक्षकों दोनों की विशेष भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से महाविद्यालय परिसर में समय-समय पर उपस्थित होकर अपने पाल्यों के शैक्षणिक विकास की जानकारी प्राप्त करने तथा महाविद्यालय के विकास के लिये सुझाव की अपील की। संघ में अध्यक्ष कमला देवी, उपाध्यक्ष खड़क सिंह बोरा, सचिव दरपान राम, सह-सचिव विमला देवी, कोषाध्यक्ष दीपक मनराल समेत अन्य सदस्यों को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में अभिभावक- शिक्षक संघ की प्रभारी डॉ.दीपा पंत ने समस्त अभिभावकों, शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. सुमन फुलारा समेत अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

