बधाण की नंदादेवी राजराजेश्वरी की लोकजात कैलाश रवानगी के तहत अपने 17 वें पड़ाव एवं खाटूधाम वांण पहुंची।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल। बधाण की नंदादेवी राजराजेश्वरी की लोकजात कैलाश रवानगी के तहत अपने 17 वें पड़ाव एवं खाटूधाम वांण पहुंचा गई हैं।इस मौके पर लोहाजंग में एक स्वस्फूर्त मेले का आयोजन हुआ जिसमें भारी संख्या में पिंडर घाटी एवं कत्यूर घाटी के नंदा भक्तों ने शिरकत करते हुए नंदा की उत्सव डोली,के अलावा लोहाजंग स्थिति नंदादेवी के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। सोमवार को यात्रा अपने कैलाश रवानगी के आखरी पड़ाव गैरोलीपातल पहुंचेगी।
सोमवार को लोकजात यात्रा प्रातः 10.30 अपने 16 वें पड़ाव मंदोली से 17 वें पड़ाव वांण के लिए रवाना हुई इससे पहले मंदोली गांव के अलावा आसपास के नंदा भक्तों ने उत्सव डोली की पूजा अर्चना कर भेट पवड़ा चढ़ाते हुए मनौतियां मांगी।इस मौके पर ग्राम प्रधान आंनद सिंह बिष्ट, सरपंच हरकी देवी, बलवंत सिंह बागड़ी , मनमोहन सिंह,कलम सिंह, पुष्कर सिंह, दिलीप सिंह,पूरन सिंह, सीता देवी, भागीरथी देवी आदि के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत एवं विदा किया गया। मंदोली से यात्रा लोहाजंग में पहुंची जहां पर एक स्वस्फूर्त नंदा मेले का आयोजन हुआ था। यात्रा के लोहाजंग पहुंचते हैं नंदा,लटू भक्तों ने जोरदार तरीके से जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। यहां पर नंदा चबूतरे में देवी भक्तों ने देवी की पूजा, अर्चना कर मनौतियां मांगी। इसके बाद करीब पौने दो बजे यात्रा वांण गांव के लिए रवाना हुई, और देर सायं यात्रा वांण गांव पहुंच गई पूरे यात्रा मार्ग पर दौरान बधाण के नंदादेवी समिति कुरूड के अध्यक्ष नरेश गौड़, पूर्व अध्यक्ष मंशाराम गौड़,कालिका गौड़,अनिल गौड़, सुभाष गौड़,हरि गौड़, राकेश गौड़, दिनेश गौड़, मनोहर गौड़, लक्ष्मी प्रसाद हटवाल आदि ने देवी भक्तों की पूजा सम्पन्न करवाईं।लाटू धाम वांण पहुंचने पर मेला समिति अध्यक्ष पान सिंह, अवतार सिंह,कृष्णा बिष्ट, चंद्र सिंह, हुक्म सिंह,लाटू पुजारी खीम सिंह, ममंद की गणेशी देवी, देवकी देवी,उखा देवी, सरस्वती देवी,लाटू के पंडित उमेश कुनियाल, हरिदत्त कुनियाल आदि के नेतृत्व में नंदा भक्तों ने यात्रा का स्वागत किया।

