berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspp

पंकज जिला मंत्री और कमलेश दीपक जिला उपाध्यक्ष।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। जिला व्यापार संघ के द्वारा बेरीनाग के तीनों व्यापारियों को जिला स्तर पर जिम्मेदारी मिली है। व्यापार संघ जिलाध्यक्ष जनक जोशी ने युवा व्यापारी पंकज कार्की को जिला मंत्री और कमलेश पंत और दीपक बोरा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। तीनों को जिला स्तर पर जिम्मेदारी मिलने पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने खुशी जताई और कहा की जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलने से व्यापारियों के हितों से व्यापरियों की समस्याओं का प्रमुखता के साथ समाधान होगा।

इस मौके पर जिला मंत्री पंकज कार्की, जिला उपाध्यक्ष कमलेश पंत और दीपक बोरा ने जिला व्यापार संघ का आभार जताया और व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करने की बात कही। इनके दायित्व मिलने पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, उपाध्यक्ष कमल खाती, महासचिव दीपक रावत, उप सचिव अंशुल डांगी, कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह ने खुशी जताई है।

Share This News