berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग मेला महोत्सव में छोलिया और चाचरी में कस्तूरबा गांधी गंगोलीहाट की टीम ने मारी बाजी

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। बेरीनाग नगर में ऋषि पंचमी के मौके पर आयोजित हुआ मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सोमवार देर शाम को समापन हो गया है। समापन के मौके पर स्कूली बच्चों की आयोजित छोलिया नृत्य प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गंगोलीहाट प्रथम,  और गुरूकुल पब्लिक स्कूल बेरीनाग द्वितीय  एकलव्य एकेडमी चौकोडी तृतीय स्थान पर रहे।

झोडा चाचरी प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गंगोलीहाट प्रथम, साधना इंटर कालेज खितोली बेरीनाग द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज राईआगर तृतीय स्थान पर रहे।वही ओपन छोलिया में छोलिया टीम पाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूली टीमों को 5 हजार प्रथम, 4 हजार द्वितीय और 3हजार तृतीय स्थान वाली टीम को नगद धनराशि और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ओपन छलिया में एक टीम आने पर 10हजार का नगद पुरस्कार दिया गया।

वही सूचना विभाग की टीम जै काली सांस्कृतिक दल जौलजीबी और महिला मंगल दल धरमघर, नागदेव सांस्कृतिक दल दशौली के साथ ही विभिन्न स्थानीय कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये किये गये।

प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय उडियारी, राजीव गांधी अभिनव विद्यालय बेरीनाग, लिटिल एंजिल बेरीनाग, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल उडियारी बैंड, जीआईसी जाबुकाथल, राईआगर, बेरीनाग जूनियर हाईस्कूल देवीनगर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुजाड, सुकलायडी,साधना इंटर कालेज खितोली, एकलव्य एकेडमी चौकोडी, गुरूकुल पब्लिक स्कूल बेरीनाग, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय गंगोलीहाट, सहित क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय उडियारी के प्रधानाध्यापक दीवान सिंह कठायत के द्वारा स्वरचित कुमाऊँनी कवीता की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेल महोत्सव समिति के अध्यक्ष व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा की सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग दूसरी बार दो दिवसीय मेला सम्पन्न हुआ है मेले को अपने पुराने पारम्परिक रूप में आयोजित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है अगले वर्ष में मेला महोत्सव में बोर्ड परीक्षा में मेरिट आने वाले तीन छात्र छात्राओं को 10हजार, 5हजार और 3हजार की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

 

शांति पूर्व मेला सम्पंन कराने के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष जनक जोशी, कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, संगठन मंत्री दीपक चन्द्र, कर्नल जेएस बिष्ट सहित आदि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरीत किये। इस अवसर पर व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमल खाती, महासचिव संजय रावत,पंकज कार्की,भाजपा नगर अध्यक्ष इन्द्र धानिक, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, भूपी कार्की,मंगल सिंह, मनीष पंत, ललित कार्की, कमलेश पंत, जीवन धानिक,पंकज कार्की, सुरेन्द्र ग्वासीकोटी, अनिल ह्यूमन,जीवन रावत हनुमान रावत, हरीश चुफाल, ललित बाफिला, कुलदीप बोहरा, दीपू धानिक,धीरज जोशी, दीपक बिष्ट, राजेश कार्की, आशा भैसोड़ा, देवेन्द्र कार्की, पंकज पांड़े, सहित आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में गोविंद खाती, राजेश पंत,महेश पंत, अंजली यादव रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन मेहता और सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कालाकोटी ने संयुक्त रूप से किया। थानाध्यक्ष महेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद रही।

 

राजेश की पहल ला रही रंग

बेरीनाग। बेरीनाग नगर में ऋषि पंचमी का मेला एक दिवसीय आयोजित होता था दो वर्ष पूर्व सैनिक राजेश रावत ने व्यापार संघ अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बेरीनाग के मेले को भव्य स्वरूप देने के साथ ही दो दिवसीय करने की पहल की। दो दिवसीय मेला महोत्सव का रूप देने के लिए व्यापरियों सहित स्थानीय लोगों के सामने रखी। जिस पर व्यापारियों सहित विभिन्न संगठनों के दो दिवसीय मेला करने को तैयार हो गये। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत की इस दो दिवसीय मेला महोत्सव कराने की पहल की लोगों ने सराहना की और राजेश ने सभी के सहयोग से मेला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है अब हर वर्ष भव्य रूप दिया जायेगा।

Share This News