थराली -डुंग्री मोटर सड़क के हिमन स्लाइड जोन का ट्रिटमेंट नही होने एवं सोल क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए थराली विधायक भूपाल राम टम्टा का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखंड थराली के अंतर्गत सोल क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने थराली -डुंग्री मोटर सड़क के हिमन स्लाइड जोन का ट्रिटमेंट नही होने एवं सोल क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए थराली विधायक भूपाल राम टम्टा का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया।
सोमवार को थराली के कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में थराली – डुंग्री मोटरमार्ग पर हिमन स्लाइड जोन के सामने सड़क किनारे जोरदार नारेबाजी के साथ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा का पुतला दहन करते हुए विधायक पर सोल क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में सोल विकास समिति के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें मोटर सड़क के हिमन स्लाइड जोन के अलावा किमी 4 एवं 7 का स्थाई ट्रिटमेंट किए जाने सहित क्षेत्र की तमाम समस्याओं को लेकर विधायक को एक पत्र सौंपा था, जिस पर आज तक अपेक्षित कार्यवाही नही हुई। इसके अलावा कुछ समय पूर्व कोलपुड़ी निवासी अनिल नेगी की केदारनाथ में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हुई मौत के बाद आज तक उसके गरीब परिजनों को सरकारी सहायता नही मिल पाई है। जबकि इस संबंध में विधायक को पत्र दिया गया था। इस मौके पर रतगांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप सिंह गुसाईं ,बूंगा की पूनम रावत, रूईसाण के दिगंबर देवराड़ी,बुरसोल के प्रधान सुन्दर बूंगा के प्रधान प्रतिनिधि बृजपाल,बलवन्त सिंह फरस्वान, बूंगा के पूर्व प्रधान दिलबर सिंह, बीरेंद्र सिंह फरस्वान, भरत फर्स्वाण, पृथ्वी सिंह, आदि मौजूद थे।

