गणाई के तपोवन मे टिप्पर गहरी खाई में गिरा , चालक की मौत, दो घायल।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग सेराघाट से गणाई को जा रहा टिप्पर यूके 04 सीबी-0865 तपोवन के पास टिप्पर चालक संतुलन खो बैठा और टिप्पर सडक से लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें टिप्पर चालक शिवराज सिंह डोबाल उम्र 42 वर्ष निवासी पभ्या और चालक की बेटी दीक्षा 12 वर्ष और बेटा वैभव उम्र 9 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी वहां से जा रहे अन्य वाहन सवारों लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर और घायलों को देखा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। जहां पर गंभीर घायल चालक शिवराज ओर बेटी बेटा को उपचार के लिए सीएचसी लेकर गये। जहाँ अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिवराज सिह डोबाल की मौत हो गई। वही गभीर रूप से घायल बेटा वैभव-बेटी दीक्षा का उपचार चल रहा है ।

