राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में दो दिवसीय बूट कैंप का विधिवत समापन।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में दो दिवसीय बूट कैंप का विधिवत समापन हो गया हैं। इस कैंप में हिमांशी एवं दीपक के उत्पादों एवं आइडिया को सराहा गया। उद्यमिता विकास योजना उत्तराखंड के सहयोग से महाविद्यालय तलवाड़ी में आयोजित दो दिवसीय बूट कैंप के दूसरे दिन छात्र,छात्राओं तथा स्थानीय उद्यमियों के साथ संवाद किया गया। इस मौके पर स्थानीय उत्पादकों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई।इस मौके पर नोडल पोखरी महाविद्यालय डॉ.आरके श्रीवास्तव ने उद्यमियों के समक्ष चुनौतियां एवं समाधान के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर राज्य नोडल उद्यमिता विकास योजना एवं फैकल्टी राष्ट्रीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के डॉ.सुमित कुमार ने प्रशिक्षण देते हुए आइडिया, मैपिंग, टेस्ट के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने छात्र,छात्राओं एवं उद्यमियों को बताया उद्यमियों को स्थापित करने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहायता कर रही है। इसका लाभ उठाया जाना चाहिए।
इस मौके पर रिंगाल नवाचारी धनीराम के साथ ही स्वयं सहायता समूहों ने अपनी प्रदर्शनियों को लगा कर उत्पादों से संबंधित जानकारी साझा की।इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डॉ.योगेन्द्र चंद्र सिंह एवं नोडल उद्यमिता डॉ.शंकर राम ने कहा कि कामर्शियल आइडिया को स्थानीय लोगों एवं सरकारी सहायता से आगे बढ़ाया जा सकता हैं। इस मौके पर केवी ग्वालदम के प्राचार्य अजय घिल्डियाल,स्थानीय उद्यमी नमिता रावत, राजेन्द्र रावत,सुशीला देवी,गोपाल सिंह फर्स्वाण,महीपाल सिंह रावत, दिनेश मोहन,हर्षपाल सिंह, पंकज नेगी,गंभीर नेगी,महावीर सिंह,प्राध्यापक मनोज कुमार, रजनीश कुमार, डॉ.नीतू पांडे आदि ने अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन डॉ.ललित जोशी ने किया।

