FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी ,तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

पिथौरागढ़ के कनारी पाभें गांव में आज एक भीषण सड़क हादसे  में 3 लोगो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर के उन्हें शव विच्छेदन गृह भेज दिया है बताया जाता है कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे कनारी पाभें मार्ग पर हुई जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाया। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जिनमें से 2 व्यक्ति दौला गांव और 1 व्यक्ति गांव मखोलिया गांव का निवासी था। एक्सीडेंट के दौरान तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है।

Share This News