गणाई गंगोली में एक घंटे से अधिक जाम में सैकड़ो गाड़िया फसे रहे।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।
गणाई गंगोली मुख्य बाजार में दोनों तरफ सैकड़ों वाहन एक घंटे से अधिक तक जाम में फसे रहे दीपावली का समय नजदीक आने से भीड़ बढ़ती जा रही है आज 11:05 में जाम लगा स्थानीय व्यापारियों और टैक्सी यूनियन के सहयोग से 12:10 में जाम खुल पाया एक घंटे से अधिक सैकड़ो गाड़ीया फ़सी रही दूर दूर आने जाने वाले यात्री लोग परेशान रहे जाम में दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहन हल्द्वानी, अल्मोड़ा, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, क्विटी,थल, नाचनी, मुवानी ,चौकोड़ी, बेरीनाग, राईआगर, चौड़मन्या, कांडा बागेश्वर आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई किसी को ट्रेन पकड़ने थी किसी को जहाज स्थानीय लोग व्यापार संघ जनप्रतिनिधि लगातार बाय पास की मांग करते आ रहे हैं देखने वाला कोई नहीं है ब्यापारियों ने तहसील प्रसाशन और थानाध्यक्ष बेरीनाग से दीपावली तक दो सिपाहियो की ड्यूटी लगाने की मांग की है

