FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोलीराज्य

समुदाय विशेष के लोगों को बहार निकालने की मांग को लेकर थराली बाजार क्षेत्र में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

थराली। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हिंदू संगठनों, राजनीतिक दलों,युवा संगठनों ने बलात्कारी समुदाय विशेष के युवक को फांसी देने, समुदाय विशेष के बहारी लोगों को नगर पंचायत थराली से बहार निकालने, आपदा के दौरान के मुआवजा प्राप्त समुदाय विशेष के लोगों को बहार निकालने की मांग को लेकर थराली बाजार क्षेत्र में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही दोपहर 2 बजे तक बाजार बंद रखा गया। इस संबंध में आंदोलनकारियों ने उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।


विगत 9 अक्टूबर को एक समुदाय विशेष की नाबालिग से दूसरे समुदाय विशेष के युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आने पर 10 अक्टूबर को स्थानीय व्यापारियों, युवाओं, हिंदूवादी संगठनों ने थराली नगर क्षेत्र में जुलूस, प्रदर्शन, चक्का जाम कर बहारी क्षेत्र के व्यापारियों को बहार करने,2013 की आपदा में विस्थापित ऐसे परिवारों को जिनको मुआवजा दिया जा चुका हैं,को चिन्हित करने,फेरी व्यापारियों पर प्रतिबंध करने सहित कई अन्य मांगें की गई थी। इसके बाद मामला शांत हो गया था।


किंतु बधुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली एक भड़काऊ पोस्ट के बाद गुरुवार को थराली में भारी तनाव फैल समय रहते पुलिस, प्रशासन ने थराली क्षेत्र में भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया था। गुरुवार को ही कुलसारी में युवाओं एवं हिंदूवादी संगठनों ने एक बैठक कर शुक्रवार को थराली बाजार बंद करने, रैली निकालने का ऐलान कर दिया। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन एवं अभिसूचना इकाई सतर्क हो गई शुक्रवार को तड़के ही पूरे नगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस एवं पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया था। अपनी घोषणा के अनुसार आंदोलनकारी सुबह से ही ग्वालदम तिराहे में इकट्ठा होने शुरू हो गये थे। दोपहर 11 बजें के करीब पुलिस फोर्स की घेराबंदी के बीच स्थानीय व्यापारियों, हिंदूवादी संगठनों, युवाओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ एक जुलूस निकाला जो एसबीआई मार्केट, मस्जिद मार्केट होते हुए मुख्य बाजार तक पहुंचा। यहां पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोपी को फांसी देने, हिंदू एकता सहित अन्य मांगें करते हुए सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद थराली के उपजिलाधिकारी अबरार अहमद धरना स्थल पर पहुंचे जहां पर विश्व हिन्दू परिषद के लैटर पैड़ पर आंदोलनकारियो ने उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सीएम से 2013 की आपदा में मुआवजा लेने वाले समुदाय विशेष के लोगों को बहार करने,मूल रूप से यहां के समुदाय विशेष के लोगों का चिन्हीकरण कर अन्य को यहां से हटाने, इनके द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने, गांव में फेरी लगाने वालो पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए एक सप्ताह में अपेक्षित कार्यवाही नही किए जाने पर फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।इस दौरान तहसीलदार दिगम्बर सिंह नेगी,थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार, देवाल चौकी प्रभारी संपूर्णानंद जुयाल, नायब तहसीलदार अक्षय पंकज, राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद गैरोला आदि कानून व्यवस्था कायम रखने में जुटे रहे। जबकि आंदोलन का नेतृत्व व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, भाजपा नेता संदीप रावत, बजरंग दल के थराली इकाई अध्यक्ष भरत शाह,विहिप के थराली इकाई अध्यक्ष आंनद नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष कुलसारी महिपाल भंडारी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष तलवाड़ी कृष्णा रावत,संजीव बुटोला, गंगा सिंह बिष्ट, सुरेंद्र नेगी,भाजपा नेता नरेंद्र भारती, अनिल देवराड़ी,कैलाश जोशी,पृथ्वी नेगी,सूना के क्षेपंस हरेंद्र बिष्ट ,सूरज खत्री,केदार पंत, थराली के कनिष्ठ प्रमुख राजेन्द्र बिष्ट ,पवन रावत दिवाकर नेगी,भाष्कर पांडे,योगेश देवराड़ी आदि ने आंदोलन का नेतृत्व किया।
———-
थराली के उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने कहा कि 2013 की आपदा के बाद विस्थापितों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।बहारी लोगों के सत्यापन के तहत तहसील क्षेत्र के 1518 लोगों का सत्यापन किया गया है। अकेले थराली में 148 लोगों का सत्यापन किया जा चुका हैं। सत्यापन की क्रास चैकिंग के लिए तहसीलदार थराली, थानाध्यक्ष थराली एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की एक कमेटी का गठन किया गया है। जो सत्यापन कर रिपोर्ट सौंपेगी उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
——–
शुक्रवार को जुलूस प्रदर्शन के बाद भी थराली नगर क्षेत्र में तनाव पूर्ण शांति बनी हुई हैं। थानाध्यक्ष पंकज कुमार के अनुसार संवेदनशील स्थानों पर प्रयाप्त मात्रा में पीएसी एवं पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। जोकि स्थित पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। सभी समुदायों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही हैं।

Share This News