LatestNewsराज्यव्यूरो

दिल्ली नगर निगम निवर्तमान महापौर श्रीमती प्रीति अग्रवाल द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया।

दिल्ली/ न्यूज लाइव ब्यूरो:—

केंद्र में मोदी सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम निवर्तमान महापौर श्रीमती प्रीति अग्रवाल द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया। इस दौरान महान विभूतियों की प्रतिमाओं एवं उनके आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ करते हुए सभी महानुभावों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। इस अभियान के अंर्तगत सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर जी, व महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात , छत्रपति शिवाजी महाराज जी की प्रतिमा एवं देश बंन्धु गुप्ता जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। *इस अवसर पर उपस्थित कुली भाईयों ने भी स्वच्छता अभियान को अपना समर्थन दिया।एव सभी कुली भाईयों ने परिसर की साफ सफाई मे सहयोग किया। और मोदी एप डाउनलोड किया। माल्यार्पण के पश्चात प्रीति अग्रवाल ने उपश्चित जनसमूह को मोदी जी सरकार के 4 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि यह स्वच्छ्ता अभियान विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न स्तरों पर चलाया जायेगा। आगामी दिनों में भी समाज के प्रति महान कार्य करने वाली महान विभूतियों को भी माल्यार्पण किया जायेगा।

निवर्तमान महापौर ने सभी से मोदी जी के स्वच्छ्ता अभियान को घर-घर पहुँचाने की बात करते हुए आम जनमानस को भी अपने आस पास स्वच्छ वातावरण बनाते हुए समाज की महान विभूतियों को स्मरण कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की अपील की। साथ ही इस अवसर पर पूर्व महापौर प्रीति अग्रवाल जी ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई एव मोदी एप डाउनलोड कराया ।

इस अवसर पर पार्षद रवि कप्तान जी, अवतार सिंह जी, सुमन गुप्ता एवं अनेकों सामाजिक व विभिन्न संगठनों के प्रमुखों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता सम्मिलित हुए।

Share This News