LatestNewsउत्तराखंडउधमसिंह नगर

 रुद्रपुर में कहां पहुंचे, राउडी राठौर, सिंघम और बाहुबली

 न्यूज लाइव संवाददाता संदीप पाडे:–

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में बने थाने का उद्घाटन जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. सदानंद शंकर राव दाते एवं विधायक राजकुमार ठुकराल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान बाहुबली का खिताब पाए विधायक ठुकराल ने जिलाधिकारी को राउडी राठौर व एसएसपी को सिंघम की उपाधि से नवाजा।
दरअसल, थाना ट्रांजिट कैंप को तत्कालीन पुलिस चौकी में ही खोल दिया गया था। जिसमें चल रहे थाने में भारी असुविधा हो रही थी। एसएसपी डा. दाते के प्रयास से थाने के भवन को व्यवस्थित ढंग से बनाने का कार्य शुरू किया गया। 17.50 लाख की लागत से बने इस थाने के निर्माण में विधायक राजकुमार ठुकराल ने 8.50 लाख रुपये विधायक निधि से दिए। पांच लाख रुपये का इंतजाम जिलाधिकारी डा. खैरवाल ने कराया और चार लाख रुपये लोक निर्माण विभाग से व्यवस्था की गई। थाने का नया भवन बन कर तैयार होने पर शुक्रवार को उसके उद्घाटन की बारी आई। जिसके लिए विधायक ठुकराल, जिलाधिकारी खैरवाल एवं एसएसपी को बुलाया गया। विधायक व अफसरों ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित थाने का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात शिलापट से पर्दा हटाया गया। जिलाधिकारी ने नारियल फोड़ा। विधायक राजकुमार ठुकराल ने डीएम को राउडी राठौर व एसएसपी को सिंघम की उपाधि दी तो किसी ने चुटकी लेते हुए ठुकराल को बाहुबली विधायक कहा। मनोविनोद के बीच थाने का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक क्राइम कमलेश उपाध्याय, एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सुरेश परिहार, उत्तम दत्ता, दिलीप अधिकारी, तरुण दत्ता, अर्जुन विश्वास, संजय ठुकराल आदि मौजूद थे।

Share This News