GeneralLatestNewsबिहार

गोदरगामा बांध पर बसे अतिक्रमणकारियों पर डीएम ने दिया कार्रवाईका निर्देश

बलिया/न्यूज लाइव संवाददाता श्याम सुदंर कुमार:-

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर डीएम राहुल कुमार ने शनिवार को सनहा-गोदरगामा वांध का निरिक्षण किया

बलिया : बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर शनिवार को डीएम राहुल कुमार सनहा-गोदरगामा बांध का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बांध पर अवैध रूप से घर एवं बांध काट रास्ता देख अधिनस्थ अधिकारियों की जम कर क्लास ली।साथ ही अविलंब नोटिस दे बसे लोगों को हटाने एवं क्षति ग्रस्त बांध की मरम्मती का आदेश दिया।

संभावित बाढ़ व बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत शनिवार को चेचियाही बांध से मल्हीपुर हीरा टोल तक डीएम ने बांध की स्थिति का जायजा लिया।इस क्रम में चिमनी मालिकों द्वारा बांध को काट कर रास्ता बनाने की बात सुन डीएम ने सभी चिमनी संचालकों के लाइसेंस जांच करने का आदेश सीओ मनोरंजन कुमार मधुकर को दी।साथ ही कृषि क्षेत्र में चिमनी संचालन की स्थिति में सम प्रवर्तन एवं प्रदूषण सर्टिफिकेट की जांच करने को कहा।सर्टिफिकेट नही प्रस्तुत करने वाले चिमनी मालिकों के लाइसेंस रद्द करने को कहा।जांच के क्रम में डीएम सनहा,मोगलसराय,समस्तीपुर,रसलपुर,बहलोरिया,ज्ञानटोल सहित कई गांव में बांध पर अवैध रूप से बने घर एवं बांध पर मवेसी देख अधीनस्थ अधिकारियों पर बिफर पड़े।साथ ही अवलंब नोटिस दे अतिक्रमण मुक्ति की कार्यवाही करने का आदेश दिया।जांच के दौरान ही बांध पर दर्जनों जगह रेन कटर की मरम्मती करने के साथ ही रास्ता बने बांध की मरम्मती के निर्देश दिए।बांध निरीक्षण के साथ ही डीएम मुंगेर रेल सह सड़क पुल एप्रोच पथ की समस्याओं से भी अवगत हुए।साथ ही एप्रोच पथ को लेकर आ रही बाधाओं को कैंप लगा आॅन स्पाट निपटारा करने को कहा। इसको लेकर डीएम ने अधिकारियों को एप्रोच पथ के लिए चिह्नित जमीन का अतिशीघ्र अधिग्रहण करने और अधिग्रहण में आ रही बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया ।

Share This News