GeneralLatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

पुलिस कार्यालय के सभागार में बार्डर गोष्ठी आयोजित की गयी।

न्यूज लाइव संवाददाता संदीप पाडे:–

रुद्रपुर-में  विनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, मुरादाबाद रेंज उत्तर प्रदेश एवं श्री पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूॅ परिक्षेत्र, नैनीताल द्वारा संयुक्त रूप से ड़ा0 सदानन्द दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधम सिंह नगर की उपस्थित में पुलिस कार्यालय के सभागार में बार्डर गोष्ठी आयोजित की गयी। आयोजित गोष्ठी में उ0प्र0 व उत्तराखण्ड के मध्य सम्न्वय स्थापित कर जघन्य अपराधों/खनन व मादक पदार्थो की तस्करी में प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु विचार-विमर्श किया गया। प्रायाः देखने में आया है कि जनपद ऊधम सिंह नगर के अपराधों मे उ0प्र0 के अपराधियों की भूमिका रहती है। जनपद उधम सिंह नगर की सीमा उ0प्र0 के सीमान्त जनपदों बिजनौर, मुरादाबादा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत तथा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा नेपाल राष्ट्र से लगी है। इन सीमावर्ती क्षेत्रों में निवासरत् अपराधियों द्वारा जनपद में अपराधिक घटना घटित करने के उपरान्त उ0प्र0 के सरहदी जनपदों में आसानी से फरार हो जाते है। जिनकी गिरफ्तारी में अनेकों कठिनाई व असुविधा होती है। जिस कारण अपराधों के अनावरण में अनावश्यक विलम्ब होता है। जिस सम्बनध में विगत 05 वर्षो में विभिन्न जघन्य अपराधों में गिरफ्तार हुये अपराधियों, गिरफ्तारी हेतु शेष वांछित अपराधियों, ईनाम घोषित अपराधियों, मफरूर घोषित अपराधियों की सूची सांझा की गयी। विगत 05 वर्षो में प्रकाश मेें आये अपराधियों का सत्यापन, गिरफ्तारी हेतु शेष वांछित अपराधी, ईनाम घोषित अपराधियों की गिरफतारी हेतु दोनो राज्यो की पुलिस आपस में सांमजस्य बनाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। वर्तमान में युवाओं में नशे की बढ़ती पृवत्ति पर रोक लगाये जाने हेतु मादक पदार्थो की तस्करी प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु कार्ययोजना बनायी गयी। जनपद ऊधम सिंह नगर व उ0प्र0 के रामपुर, मुरादाबाद के सरहदी थाना क्षेत्रो में अवैध खनन वाले स्थानों को चिन्हित कर ड्रोन कैमरे द्वारा लिये गये छायाचित्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाकर अवैध खनन के विरूद्ध कार्ययोजना तैयार की गयी। इसके अतिरिक्त सीमावर्ती जनपदों में किसी भी आपराधिक वारदात केे होने पर दोनो प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने की आवश्यकता को देखते हुये पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नम्बरों से एक वाट्सएप गु्रप बनाया गया है। इस गोष्ठी में डा0 विपिन टाडा, पुलिस अधीक्षक रामपुर उत्तर प्रदेश, श्री राहुल कुमार,क्षेत्राधिकारी स्वार उत्तर प्रदेश,श्रीमति सलोनी अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी बिलासपुर उत्तर प्रदेश, श्री विशाल यादव, क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा उत्तर प्रदेश, श्री अमरजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ उत्तर प्रदेश, श्रीमति कमलेश उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध, श्री देवेन्द्र पींचा, अपर पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर, डा0 जगदीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर, श्री अमित श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, श्री राजेश भटट, क्षेत्राधिकारी काशीपुर, श्री महेश चन्द्र बिन्जौला, क्षेत्राधिकारी बाजपुर व श्री ओमप्रकाश मेहता, क्षेत्राधिकारी संचार, वाचक/आशुलिपिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।

Share This News