श्री नाग महोत्सव के तीसरे दिन दोपहर से स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग (पिथौरागढ़) बेरीनाग नगर के जीआईसी मैदान में श्री नाग महोत्सव के तीसरे दिन दोपहर से स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तीसरे दिन मुख्य अतिथि आशुतोष मिश्रा प्रधानाचार्य,विष्ट अतिथि रिंकू नैनीताल कनिष्ठ अभियंता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

श्री नाम महोत्सव राजकीय प्राथमिक पाठशाला विद्यालय भट्टी गांव, अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज बेरीनाग, साधना इण्टर कॉलेज खितौली,

साधना पब्लिक स्कूल,आयुष पब्लिक स्कूल, न्यू इण्डिया पब्लिक स्कूल नागदेव सांस्कृतिक मंच,शैली विश्वकर्मा ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

इस दौरान अध्यक्ष अमित पाठक, महासचिव राजीव शर्मा, कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलेश पन्त, डीएम शाह, प्रदीप कार्की,महेश रौतेला, दीपक बोरा, मोनू कठायत, लोकेश्वर पन्त,पूरन कुमार,पंकज कार्की, बृजभूषण बोरा, कपिल पाण्डेय, राजेश पन्त सहित तमाम लोग मौजूद थे। संचालन गोविन्द भण्डारी, नानू बिष्ट ने किया।


