बेरीनाग अस्पताल में पैदा हुई पांच किलो वजन की बच्ची,

एनएचएल नेटवर्क ।
बेरीनाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग में पुरानाथल बलगड़ी निवासी विमला देवी उम्र 28 वर्ष ने पांच किलो की स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। विमला की नार्मल डिलीवरी हुई है। डिलीवरी कराने में डाक्टर संदीप, नर्स पैंजी सिंह, दीप्ति मौजूद रही। विमला की यह दूसरी बच्ची है। विमला और उसकी बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। वह दो दिनों तक यहां पर अस्पताल में भर्ती रहेगी। पहली बार नार्मल डिलीवरी से पांच किलो की बच्ची हुई है। जिस स्थानीय लोगों और परिजनों ने डिलीवरी स्टाफ का आभार जताया है।

