आस्था मेहता को कुमाउं विश्वविद्यालय के 19 वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।
एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। क्षेत्र त्रिपुरादेवी की छात्रा आस्था मेहता को कुमाउं विश्वविद्यालय के 19 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लैफ्टीनेन्ट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।आस्था मेहता ने यह उपलब्धि अभिभावकों के आशिर्वाद व अपनी कड़ी मेहनत से प्राप्त की।
साधना इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा आस्था मेहता ने अपनी लगन और परिश्रम से एक बार फिर अपने विद्यालय ,परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) में स्नातकोत्तर की उपाधि गोल्ड मेडल के साथ प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल उनके शैक्षिक जीवन की सफलता को दर्शाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के बाद लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
आस्था ने अपनी कक्षा – 10 तक की शिक्षा साधना इंटर कॉलेज( खितोली ) बेरीनाग से प्राप्त की, जहाँ से उन्होंने अनुशासन, कठिन परिश्रम और ज्ञान के प्रति अपने प्रेम की नींव रखी। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज पांडेय एवं शिक्षकों ने भी उनकी लगनशीलता और अध्ययन के प्रति उनके समर्पण को सराहा।
स्नातकोत्तर स्तर पर, आस्था ने वनस्पति विज्ञान के विभिन्न जटिल विषयों में निपुणता हासिल की। उनकी शोध परियोजनाओं ने न केवल अकादमिक स्तर पर सराहना पाई, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के क्षेत्र में नए दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। आस्था का कहना है कि उनके इस सफर में उनके माता-पिता और शिक्षकों का अटूट समर्थन और मार्गदर्शन मुख्य भूमिका में रहा।
गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद आस्था ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “मेरे लिए यह सम्मान न केवल मेरी मेहनत का परिणाम है, बल्कि उन सभी के लिए धन्यवाद का अवसर है जिन्होंने मुझे प्रेरित किया। मेरा उद्देश्य आगे चलकर वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में नई खोजें करना और इस विषय का असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर इसे समाज के लाभ के लिए उपयोग में लाना है।” साधना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज पांडेय जी और शिक्षकों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आस्था को बधाई दी और कहा कि उनकी इस सफलता ने विद्यालय के हर छात्र को यह सिखाया है कि समर्पण और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।
आस्था मेहता की यह उपलब्धि न केवल साधना इंटर कॉलेज, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके इस प्रेरणादायक सफर से यह साबित होता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्चे दिल से की जाए, तो सफलता जरूर कदम चूमती है।
आस्था मेहता ने इण्टर की शिक्षा लिटिल ऐजल से प्राप्त की

लिटिल एंजल बेरीनाग की पूर्व छात्रा आस्था मेहता की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने खुशी मनाई।

