हर देवता मंदिर में कलश यात्रा के साथ चार दिवसी चौरासी यज्ञ शुरु।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट / हाट गांव स्थित प्रसिद्ध हर देवता मंदिर में कलश यात्रा के साथ चार दिवसी चौरासी यज्ञ शुरु हो गया है चार दिन तक चलने वाले इस यज्ञ में सुबह एवं रात्रि में देव डागरों द्वारा अवतरित होकर क्षेत्र की सुख शान्ति की कामना की जा रही है मुख्य यजमान जगदीश सिंह ने सभी भक्तों से यक्ष में आने तथा नियमित भंण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है ।

