berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय में गुणवत्ता परक शिक्षा एवं शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बैठक सम्पन्न हुई।


एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में महाविद्यालय में गुणवत्ता परक शिक्षा एवं शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु एक बैठक में सम्पन हुई।बैठक में प्राचार्य ने महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास एवं विभागीय आधारभूत संरचना के संबंध में समस्त विभागों के विभाग प्रभारियों से जानकारी ली एवं विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख करने हेतु व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने संस्थानात्मक विशिष्टता के संवर्द्धन हेतु समस्त विभाग प्रभारियों से गुणवत्तापरक शिक्षा के उन्नयन हेतु आगामी विभागीय कार्य योजना के विषय में चर्चा की एवं भविष्य में इसके क्रियान्वयन के संबंध में दिशा निर्देश दिये। बैठक का संचालन आई. क्यू. ए. सी. समन्वयक डॉ. ललित सिंह रावत ने किया। बैठक में महाविद्यालय के समस्त विभागों के विभाग प्रभारी उपस्थित रहे।

Share This News