berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगंगोलीहाट

भू-क़ानून की आभार यात्रा आज हाट कलिका माता के दर्शन कर उनका आभार जताया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट भू-क़ानून की आभार यात्रा आज हाट कलिका माता के दर्शन कर उनका आभार जताया क्योंकि पूर्व में भू-क़ानून लागू करवाने हेतू उनके श्रीचरणों में अर्जी अर्पित की थी, जो अब फरवरी 2025 में पूर्ण होने जा रही हैं इसलिए माता का आभार जताने के लिए भू-क़ानून अभियान उत्तराखंड (2016) की पूरी टीम आयी थी.. साथ में डाकबगले में एक बैठक कर जनता को सम्बोधित कर उनका भी आभार जताया गया..
भू-क़ानून को बजट सत्र फ़रवरी 2025 में लागू करवाने को दृढ़प्रतिज्ञ/कटिबद्ध/समयबद्ध धामी सरकार का हम सम्पूर्ण उत्तराखंड में आभार जताने जा रहें हैं, क्योंकि इससे पहले भी हमने 2500 किलोमीटर की यात्रा कर पूरे राज्य के समस्त लोक देवी-देवताओं सहित विश्व प्रसिद्ध सभी धामों में उनके श्रीचरणों में भू-क़ानून की अर्जिया अर्पित की थी, ताकी सरकार के मानस में भू-क़ानून के लिए पराशक्तिय प्रभाव पड़ सके, साथ ही साथ भू-क़ानून का जनजागरण भी पूरे राज्य में करते आये, लोक देवी-देवताओं के अशीम आशीर्वाद व प्रभाव से उत्तराखंड को ऐसे यशश्वी मुख्यमंत्री मिले जो आज भू-क़ानून लगाने को कटिबद्ध हैं।
आज हमें विश्वास हैं बजटसत्र में पिछले 25 सालों से जिसका इंतजार पूरे राज्यवासियों को बड़ी बेसब्री से था वह पूरा होने जा रहा हैं, इस क्रम में हमारे अभियान ने तय किया हैं की जिन बोलते व साक्षात देवी-देवताओं ने हमारी अर्जियों को स्वीकार कर धामी सरकार को भू-क़ानून लगाने के लिए बचनबद्ध किया उनका आभार जताना चाहिए, 16 दिसम्बर से देवी-देवताओं का उठान का दिन शुरू हो रहा हैं मान्यता हैं की इस समय हमारे देवी-देवता जाग्रत होकर हर आवाज़ व बात को सुनते और करते हैं तो हमने निश्चय किया की यह उचित समय हैं उनका आभार जताने का और धामी सरकार का।
आज पूरे उत्तराखंड में भू-क़ानून लागू होने पर जो हर्ष राज्य की जनता को हो रहा हैं उसके पिछे हमारे भू-क़ानून अभियान का 2016 से लगातार एक लम्बा संघर्ष हैं जो सरकार सहित सभी के बीच में हैं, जिसके लिए हमने “भू-क़ानून का संघर्ष” के नाम से एक पीडीऍफ़ में जारी किया हैं!
हमारी आभार यात्रा सचिवालय के गेट को प्रणाम करते हुए निकली हैं, क्योंकि सचिवालय में ही अभी युद्धस्तर पर भू-क़ानून के लिए काम चल रहा हैं, और मुख्यमंत्री सहित मुख्यसचिव दोनों इस क़ानून के लिए काफ़ी गंभीरता से लगे हुए हैं जो आप सभी अखबारों व टीवी चैनलों के माध्यम से देख भी रहें हैं!
आभार यात्रा का कार्यक्रम, रूट व समय सारणी भी हमने इसके साथ दी हैं, हम सभी जिलाधिकारीयों सहित सभी लोक देवी-देवताओं का आभार जताने के साथ जनता का आभार जताने के लिए ये यात्रा पहले ही निकाल रहें हैं और बजटसत्र में भू-क़ानून लागू होते ही वृहद आभार रैली का आयोजन किया जायेगा…
नोट- भू-क़ानून लागू होने जा रहा हैं यह लड़ाई तो राज्यहित में लगभग अंतिम पड़ाव पर हैं, इसके साथ-साथ हम एक नये अभियान की शुरुवात तथा जनजागरण करने जा रहें हैं!
“*परिसिमन अभियान उत्तराखंड 2024*”
“*क्षेत्रफल के आधार पर हो परिसिमन*”

शंकर सागर.. संस्थापक/मुख्यसंयोजक
भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान(भू-क़ानून अभियान) उत्तराखंड (2016)
अशोक नेगी.. पूर्व प्रधान हरियावलाकला व विधायक प्रतिनिधि सहसपुर आनंद सिंह रावत.. जिलाध्यक्ष भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति, और जिलाध्यक्ष भारतीय गौ क्रांति मंच उमेद बिष्ट.. रि. कैप्टेन व पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन हाई जम्प शंकर कांडपाल.. सह संयोजक भू-क़ानून अभियान उत्तराखंड,पूर्व सैनिक संगठन अधयक्ष कै. शेर सिह कै.धन सिह को. पूरन सिंह सुबेदार चंचल सिंह ह.बसंत ह.आनंद सिंह नायक शंकर सिंह ह.केदार सिंह तथा समस्त सहयोगी टीम शामिल रहे।

Share This News