दीप्ति मेहता का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।
गणाई गंगोली के नायल गांव निवासी दिप्ति मेहता का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल की होनहार छात्रा दीप्ति मेहता ने इंस्पायर अवार्ड 2024-25 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। प्रतियोगिता में नैनीताल नगर से कुल 136 बच्चों ने भाग लिया था। दीप्ति ने अपनी अनूठी सोच और मेहनत से हैंड फ्री अंब्रेला निर्माण विधि पर कार्य करते हुए यह सफलता प्राप्त की। अब दीप्ति समेत नैनीताल से कुल 11 छात्र-छात्राएं देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
बिधायक़ फकीर राम, पूर्व बिधायक नारायण राम आर्य, प्रदेश मंत्री / पूर्व बिधायक मीना गंगोला, पूर्व दर्जा मंत्री गुड्डू खजान, महेश डसीला, देवेंद्र मेहता, कैलाश पंत, गोविन्द पंत, हरीश मेहता,राजेंद्र मेहता,जगदीश मेहता, राजेश बोरा आदि लोगों ने दीप्ति की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

