FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSportsuttarakhandगणाई गंगोली

स्व०नंदन सिंह मेहता क्रिकेट कप प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मुकाबला जी आई सी गणाई ने जीता,

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गणाई गंगोली-गणाई गंगोली के खेल मैदान में स्व०नंदन सिंह मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है, उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व प्रशाशक क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगोलीहाट ब्लॉक अर्चना गंगोला व विशिष्ट अतिथि जितेंद्र बोरा उपस्थित रहे।
उद्घाटन मुकाबला जीआईसी गणाई गंगोली बनाम उत्तराखण्डी कल्चर पहाड़ी भुला के बीच खेला गया,जिसमें रोमांचक मुकाबले में जीआईसी  गणाई ने उत्तराखंडी कल्चर की टीम को 6 विकेट से हराया, पहले खेलते हुए उत्तराखण्डी कल्चर ने 12 ओवर में वर्मा के 45 रन की मदद से 6 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए,जबाब में जीआईसी गणाई ने सुजल के शानदार नाबाद 41 रन की मदद से 6 विकेट शेष रहते हुए मैच अंतिम ओवर में जीत लिया, सुजल को शानदार मैच जिताऊ पारी खेलने के आधार पर मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया|
उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि के क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष गिरीश उपाध्याय , उपाध्यक्ष राजेश बोरा , सचिव प्रकाश पांडे , उपसचिव सन्तोष पन्त ,कोषाध्यक्ष सुंदर बोरा ,व्यवस्थापक देवेंद्र मेहता , राजू उपाध्याय , चंदन बाणी ,बलवंत रावत ,भगवत वर्मा , हेमन्त उपाध्याय , बबली डोबाल , राजकीय इंटर कॉलेज गणाई का स्टाफ, रविशंकर गंगोला ,मनोज मेहरा ,सन्तोष उपाध्याय ,नवीन जोशी ,अवधेश पथनी , संजय पथनी ,अनिल गंगोला ,अनिल बाणी ,जगमोहन उपाध्याय आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे|

Share This News