berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग में अध्यक्ष की निर्दलीय प्रत्याशी रजनी ने विशाल रैली के साथ किया नामांकन।

एनएचएल  नेटवर्क  संवाददाता।

बेरीनाग। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन बेरीनाग नगर पालिका में अध्यक्ष की निर्दलीय प्रत्याशी रजनी रावत ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन किया। रामलीला मैदान से जवाहर चौक नया बाजार होते हुए तहसील कार्यालय तक अध्यक्ष प्रत्याशी रजनी रावत के समर्थक ने रैली निकाली। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलायें मौजूद रही। इस पर तहसील कार्यालय में रिटर्निग आफिसर राकेश प्रसाद नैथानी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। जीआईसी में एक बैठक का आयोजन कर रजनी रावत ने कहा की नगर के विकास के लिए विजन तैयार किया गया है। लोगों को भूमि का मालिकाना हक नहीं मिल पाने के कारण आये दिन परेशानी का सामना करना पडता है पहली प्राथमिकता बेरीनाग नासिक को भूमि का मालिकाना हक दिलाने के साथ नगर की पेयजल व्यवस्था को ठीक करने और स्वास्थ्य शिक्षा सहित नगर की विभिन्न समस्याओं को समाधान किया जायेगा।नगर क्षेत्र के लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। बेरीनाग नगर को देश के उत्कल नगर में शामिल किया जायेगा। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पिथौरागढ़ रितिक पांडे,राजकुमार शाह, संदीप धानिक, दीवान सिंह महरा, रवि बाफिला, सूरज बोरा, भूपाल कार्की सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Share This News