FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

पिथौरागढ के छह निकायों में से चार में महिला मतदाता और दो में पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ। नगर निकाय चुनाव के लिए को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। जिले के छह निकायों में से चार में महिला मतदाता और दो में पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है।

नगर निगम पिथौरागढ़ में महिला मतदाताओं 19866 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 19337 है।

धारचूला नगर पालिका में महिला मतदाताओं की संख्या 2344 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 2216 है।

गंगोलीहाट नगर पालिका में महिला मतदाताओं की संख्या 2218 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 2172 है।

नगर पंचायत मुनस्यारी में महिला मतदाताओं की संख्या 1984 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1942 है।

डीडीहाट नगर पालिका में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2020 और महिला मतदाताओं की संख्या 1843 है। बेरीनाग नगर पालिका में भी पुरुषों की तादाद अधिक हैं। यहां 2679 पुरुष और 2630 महिला वोटर पंजीकृत हैं।

Share This News