berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग में कांग्रेस प्रत्याशी ने कराया नामांकन।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। कांग्रेस ने बेरीनाग नगर पालिका से  हेमा पंत को नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित होने के बाद शनिवार को हेमा पंत ने अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय बेरीनाग में रिटर्निग आफिसर राकेश प्रसाद नैथानी को नामांकन पत्र जमा किया। इस मौके पर हेमा पंत ने कहा की उनके पति निवर्तमान अध्यक्ष हेम पंत ने पिछले पांच वर्षों  नगर पंचायत और नगर क्षेत्र के सभी वार्डो का विकास करने के साथ नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाया और नगर पंचायत के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया है। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू,  हेम पंत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमित पाठक, भगवान सिंह कठायत, सुरेश पंत, राजेश पंत, मुकेश पंत, भुवन पंत आदि मौजूद रहे।

Share This News