भाजपा प्रत्याशी खीला धानिक ने किया नामांकन।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग – निकाय चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन बेरीनाग नगर पालिका से भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी खीला धानिक ने अपने समर्थकों के निर्वाचन कार्यालय में नामांकन किया। इस मौके पर भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी खीला धानिक ने प्रत्याशी धोषित करने पर भाजपा संगठन और सीएम का आभार जताया और कहा की भाजपा सरकार ने बेरीनाग को नगर पंचायत और नगर पालिका बनाने के साथ करोड़ों की विकास योजना नगर क्षेत्र में चल रही है भाजपा सरकार के द्वारा ही नगर का विकास किया जायेगा।इस मौके पर विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा बेरीनाग नगर के वर्तमान में करोड़ों की नई योजना की स्वीकृति मिली है भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस मौके पर बेरीनाग मंडल प्रभारी डा राजेंद्र परिहार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष इन्द्र धानिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख खुशाल भंडारी, पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दल बहादुर बाफिला,दर्पण कुमार पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, दीपक धानिक, महेश पंत, नंदन बाफिला, दिनेश धानिक, पुष्कर धानिक, भगवान धानिक, नरेन्द्र रौतेला, दिनेश आर्या, जीवन धानिक, विमलेश पंत,मंजुल महेश्वर, विद्या धानिक सहित आदि मौजूद रहे।
प्रत्याशियों को खाता खोलना आवश्यकबेरीनाग। बेरीनाग नगर पालिका परिषद से निर्वाचन लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को खाता खोलना आवश्यक है यह जानकारी देते हुए रिटर्निग आफिसर राकेश प्रसाद नैथानी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रत्याशियों को चुनाव हेतु नया बैंक खाता खोला जाना है । सभी खाता खोलने के निर्देश दिए हैं।

