बेरीनाग महाविद्यालय में एन एस एस का सफाई कार्यक्रम।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में प्राचार्य डॉ. पी एस मेहरा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में “स्वच्छता ही सेवा है” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान आयोजित कर महाविद्यालय की साफ-सफाई की गई। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने परिसर में जमा हुए कूड़े-करकट की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्राचार्य जी ने स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित करते हुए उनको स्वच्छता के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. अंजली यादव के मार्गदर्शन में किया गया।
इस कार्यक्रम में गौरव, दीक्षा, हिमांशी मनराल आदि स्वयंसेवियों ने सराहनीय योगदान दिया।

