गणाई गंगोली में लगा जाम, जाम में सैकड़ो गाड़िया फसे रहे।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।
गणाई गंगोली स्टेट बैंक से मुख्य बाजार से कूना बाजार तक लगा दो घंटे 15 मिनट का जाम लगा । जाम लगा दोनों तरफ सैकड़ों वाहन दो घंटे से अधिक तक जाम में फसे रहे स्थानीय व्यापारियों और टैक्सी यूनियन के सहयोग से 2 बजकर 35 मिनट में जाम खुल पाया दो घंटे से अधिक सैकड़ो गाड़ीया फ़सी रही दूर दूर आने जाने वाले यात्री लोग परेशान रहे जाम में दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहन हल्द्वानी, अल्मोड़ा, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, क्विटी,थल, नाचनी, मुवानी ,चौकोड़ी, बेरीनाग, राईआगर, चौड़मन्या, कांडा बागेश्वर आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई किसी को ट्रेन पकड़ने थी किसी को जहाज स्थानीय लोग व्यापार संघ जनप्रतिनिधि लगातार बाय पास की मांग करते आ रहे हैं देखने वाला कोई नहीं है दीपावली में तहसील प्रसाशन ने 4 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई थी जिससे लोगों को काफ़ी राहत मिली अब ड्यूटी हटा दी गयी है फिर वही जाम की स्तिथि दूर दूर जाने वाले यात्रियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी किसी को साम की ट्रेन पकड़ने थी किसी को अवश्यकीय कार्य हेतु हल्द्वानी दिल्ली पहुंचना था ब्यापारियों और स्थानीय लोगों ने तहसील प्रसाशन और थाना बेरीनाग से दो दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की है।

