गौचर के भट्टनगर में अनाधिकृत रूप से संचालित होंडा शोरूम को किया सीज।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अंतर्गत गौचर के भट्टनगर में अनाधिकृत रूप से संचालित होंडा शोरूम को सीज कर दिया गया है। भट्टनगर में बिना अनुमति के होंडा शोरूम का संचालन किया जा रहा हैं
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कर्णप्रयाग ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि उन्होंने जानकारी मिल रही थी जिसके बाद शोरूम पर छापा मारा गया। जिसमें शोरूम संचालन की कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी। साथ ही इस शोरूम से आज तक कोई भी टैक्स जमा नही कराया गया है।

इसके अतिरिक्त इस शोरूम में मानकों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध नही की गई। परिवहन अधिकारी ने अवैध रूप से संचालित इस शोरूम में 11 दोपहिया वाहनों सहित शोरूम को सीज कर दिया है। उधर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी शोरूम की जांच की जाए और अवैध रूप संचालित शोरूम पर जरूरी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

