FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

नीट क्वालीफाई कर पहली बार विद्यालय पहुंची ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल की छात्रा -जिज्ञासा कापड़ी का विद्यालय में हुआ स्वागत।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल की छात्रा जिज्ञासा कापड़ी ने अपनी सफलता के बाद पहली बार विद्यालय पहुची। उन्होंने 632 अंक के साथ नीट परीक्षा पास कर के न सिर्फ अपना व अपने परिवार का बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन किया। जिज्ञासा वर्तमान में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कर चुकी हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या  रुचि मेहता ने जिज्ञासा कापड़ी तथा उनके दादाजी  जनार्दन कापड़ी का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय की उप्रधानाचार्य  संगीता खत्री कोऑर्डिनेटर  चंपा धपोला ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
तत्पश्चात विद्यालय के संस्थापक  मनोज कुमार जोशी प्रधानाचार्य  रुचि मेहता, उप प्रधानाचार्य  संगीता खत्री कोऑर्डिनेटर  चंपा धपोला,मुख्य अतिथि जिज्ञासा कापड़ी तथा उनके दादाजी  जनार्दन कापड़ी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिज्ञासा कापड़ी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मेरे माता-पिता परिवार जनों के सहयोग और आशीर्वाद के साथ-साथ ,यह विद्यालय ही मेरी सफलता की नींव है। यहाँ के शिक्षकों का मार्गदर्शन और सहयोग मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।”
जिज्ञासा कापड़ी के पिता  दीपक कापड़ी भी शिक्षक हैं तथा माता गृहणी है।
विद्यालय के संस्थापक  मनोज कुमार जोशी ने बताया कि सफलता पाने के मूल मंत्र निरंतर मेहनत, त्याग , दृढ़ संकल्प है। उन्होंने जिज्ञासा कापड़ी का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई दृढ़ संकल्पित होकर निरंतर मेहनत करता रहे तो वह अपने सपने जरूर साकार कर सकता है। शिक्षकों ने उनके संघर्ष और समर्पण की सराहना की और उन्हें भविष्य में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।

 

Share This News