FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandनैनीतालभीमताल

नैनीताल जिले मे  नैनीताल, भीमताल और भवाली नगर पालिका सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

एनएचएल नेटवर्क व्यूरो,

नैनीताल। नैनीताल जिले मे  नैनीताल, भीमताल और भवाली नगर पालिका सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज करायी है। भीमताल नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सीमा टम्टा ने 150 वोटों से जीत हासिल की। सीमा टम्टा को कुल 2822 वोट मिले, जबकि भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कमला आर्या को 2662 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा।

भवाली नगर पालिका में भी कांग्रेस ने ही जीत का!परचम लहराया है। भवाली नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस उम्मीदवार पंकज कुमार ने दो बार रिकॉउटिंग में केवल 6 वोटों से जीत दर्ज की। नैनीताल नगर पालिका में कांग्रेस की डाॅ सरस्वती खेतवाल ने भाजपा की जीवंती भट्ट को पराजित किया।

 

Share This News