FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगंगोलीहाट

भाजपा के विमल रावल ने भारी मतो से जीत दर्ज की ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट। मे इस बार भी भाजपा के विमल रावल ने 999 मतो से जीत दर्ज की है।दूसरे नम्बर पर काग्रेस के नारायण सिह बोहरा रहे इन्हे 728 मत मिले है तीसरे नम्बर में निर्दलीय प्रत्यासी ललित पाठक रहे जिन्हे 590 मत मिले । निर्दलीय भूपेश पंत को 586 मत मिले ,उत्तराखण्ड क्रान्तिदल के कल्याण सिह को 81 मत मिले ,वही नोटा को 29 मत मिले।
वही रावल गांव वार्ड में भगवत सिंह रावल का निर्विरोध जीत दर्ज की ।

नगर के पुनोली वार्ड की सुमन आर्य सभासद बनी। सुमन आर्या को 187 ओमप्रकाश को 62 किशोर प्रसाद को 47 गणेश राम को 113 सूरज कोहली को 52 मत मिले, दो मत रेड जबकि 13 लोगों ने नोटा को वोट दिया। बाजार वार्ड में ज्योति देवी सभासद बनी ज्योति देवी को 216 निसारिया को 189 सुनीता को 149 नोट को 15 और 13 मत रद्द पाये गए। हनेरा वार्ड में दीपक बोरा विजय रहे । दीपक बोरा को 295 संजय बोरा को 159 हरीश जोशी को 134 नोटा 2 जबकि चार मत रद्द पाए गए। लाली वार्ड में लक्ष्मी ने जीत दर्ज कर सभासद बनी उनको 148 और पुष्पा पंत को 126 मत मिले नोटा 1 और पांच मत रद्द पाए गए। पठक्यूड़ा में वार्ड उमा पांडेय विजय रही। उमा को 176 नीता बिष्ट को 137 रेखा देवी को 150 नोटा 8 और 7 मत रद्द हूए। कुजनपुर वार्ड में भरत खाती उर्फ बेला विजय रहे। भारत खाती को 182 जगदीश सिंह को 142, नोटा और 2 मत रद्द मिले।
विजयी प्रत्याशी विमल रावल को निर्वाचन अधिकारी यशवीर सिंह एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी बसंत बल्लभ पांडे द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

भाजपा प्रत्याशी विमल रावल व सभासदों ने महाकाली मंदिर दर्शन के बाद नगर में विशाल विजय जुलूस निकाला  इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा व मंडल अध्यक्ष रमेश बोरा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share This News