FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

कलश यात्रा के साथ कोटगाड़ी मंदिर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत ज्ञान कथा शुरू।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता पूजा कार्की

थल पिथौरागढ़। लोक जन कल्याण,सर्वज्ञान हिताय, सर्व जन सुखाय के साथ सनातन धर्म,उसकी संस्कृति के प्रचार प्रसार और लोक कल्याण की उन्नति के लिए न्याय की देवी कोकिला दरबार कोटगाड़ी मंदिर में आज महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ दस दिनी संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत नवाह ज्ञानयज्ञ कथा का शुभारंभ हो चुका हैं। मंदिर तक महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकली।यजमानों में गोविंद पाठक,
गोपाल कृष्ण पाठक,संतोष पाठक, बबलू पाठक, योगेश पाठक,पुष्कर बठकोरा,राकेश लोहनी, देवराज रौतेला,चंचल रावत, नीरज रौतेला,भूपेश कार्की से पुजारी बसंत बल्लभ पाठक ने गणेश पूजा,कलश स्थापना,ग्रंथ पूजन और मूल पाठ सम्पन्न कराए।कथा वाचक व्यास मनोज कृष्ण पांडे थे। उन्होंने आज कथा के प्रथम दिन श्रीमद् देवी भागवत की माहात्म्य का दिव्य वर्णन किया। उन्होंने कथा में बताया कि आनंदमयी मां भगवती की अमृतमयी भक्ति जान और उसकी रसपूर्ण लीला की कथा को मनन,चिंतन,स्मरण और कथा के सुनने से देवी भगवती प्रसन्न हो जाती हैं और जीवन में असीम कृपा बरसने लगती हैं।

Share This News