महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का आरंभ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का आरंभ शिविरार्थियों द्वारा प्रातः काल योग प्राणायाम करते हुए किया गया जिसमें शिविरार्थियों को स्वयं सेवक भूपेंद्र सिंह ने पद्मासन, ताड़ासन ,अनुलोम विलोम योग आदि कराया और उसके बाद शिविरार्थियों ने दरकोट गांव में लोगों से संवाद किया गया और उन्हें समान नागरिक संहिता, स्वच्छता के के बारे में जानकारी दी गई।इसके बाद गांव में स्थित दुर्गा माता के परिसर की साफ सफाई की । दोपहर में भोजन के उपरांत बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। बौद्धिक सत्र के वक्ता राथीं ग्राम प्रधान लव राज राम थे।उन्होंने स्वयं सेवकों से संवाद किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में नशा की समस्या ,गांव के लोगों को जागरूक करने में युवाओं की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा ही गांव को बदल सकता है। उनके द्वारा युवाओं का आवाहन किया गया कि वह समाज में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें।सत्र का संचालन कमल सिंह मेहरा द्वारा किया गया। रात्रि भोजन के उपरांत शिविरार्थियों द्वारा भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और इसी के साथ तृतीय दिवस का समापन हुआ।

