FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandमुनस्यारी

देवभूमी उद्यमिता विकास कार्यक्रम के नवम दिवस पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में 12 दिवसीय देवभूमी उद्यमिता विकास कार्यक्रम के नवम दिवस पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित किया गया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ० रिफाकत अली ने बताया कि आज के कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी चंद्र प्रकाश आर्या द्वारा किया गया । आज के मुख्य वक्ता श्री गौतम पंचपाल जी ने होमस्टे उद्यम की जानकारी दी, होम स्टे कैसे खोला जाता है होम स्टे के पंजीकरण की प्रक्रिया होम स्टे खोलते समय मिलने वाली सब्सिडी,होमस्टे के साथ अन्य रोजगार की सम्भावनाओ के बारे में जानकारी दी
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हितेश जोशी, उद्यमिता विकास प्रभारी  चंद्र प्रकाश आर्य, महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापकगण, जिनमें डाॅ राहुल पाण्डेय, डाॅ रिफाकत अली, अमित कुमार टम्टा, डॉ. उदय भान, डॉ. रितु, डॉ. रीता आर्या, डॉ. शैलेश भंडारी, बलवन्त सिंह, डाॅ अशोक मौर्य सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय उद्यमी भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

Share This News