महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन शीर्षक “प्रतियोगी परीक्षाओं में करियर निर्माण की संभावनाएं : इंटरमीडिएट एवम स्नातक स्तर के लिए” विषय पर किया गया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ० रिफाकत अली ने बताया कि कार्यशाला का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर प्राचार्य महोदय और मुख्य वक्ता ने माल्यार्पण के द्वारा किया गया। कार्यशाला में अथितियों का स्वागत प्रकोष्ठ प्रभारी डॉo राहुल पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉo उदयभान ने इंटरमीडिएट योग्यता की एक दिवसीय परीक्षाओं, लोकसेवा आयोग, संघ लोकसेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा आयोग से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया। आजकल के परिप्रेक्ष्य में हम ना सिर्फ सरकारी क्षेत्र में अन्यथा गैर सरकारी क्षेत्रों में वृत्ति के विविध अवसरों के माध्यम से करियर निर्माण कर सकते है। डॉo उदयभान ने बताया कि एक निश्चित लक्ष्य और निरंतर एकाग्रचित मेहनत सफ़लता के मार्ग को सुगम और त्वरित बनाता है। आज के परिप्रेक्ष्य में वृत्ति के असंख्य मार्ग और अवसर उपलब्ध है। इसी क्रम के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य महोदय ने बताया की आज के सन्दर्भ में महिलाओं को विविध प्रकार के अवसर उपलब्ध है। पितृसत्तात्मक समाज की वजह से महिलाओं को रोजगार के समान अवसर उपलब्ध नहीं थे। लेकिन आजकल कोई भी व्यक्ति निम्नतम स्तर से किसी भी उच्चतम स्तर की सेवा का अवसर अपनी कड़ी मेहनत से प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉo शैलेष भण्डारी द्वारा और धन्यवाद ज्ञापन डॉo रिफाकत अली द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से चंद्र प्रकाश आर्या, अमित कुमार टम्टा, डॉo रितु, डॉo रीता आर्या, डॉo अशोक कुमार मौर्य, बलवंत सिंह, लक्ष्मी, एवम बड़ी संख्या में छात्र-छ्त्राएं उपस्थित रहे।

