सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का आरंभ शिविरार्थियों द्वारा प्रातः काल योग प्राणायाम करते हुए किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।
मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का आरंभ शिविरार्थियों द्वारा प्रातः काल योग प्राणायाम करते हुए किया गया जिसमें शिविरार्थियों को स्वयं सेवक भूपेंद्र सिंह ने पद्मासन, ताड़ासन ,अनुलोम विलोम योग आदि कराया और उसके बाद शिविरार्थियों राजकीय आश्रम पद्वति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनस्यारी राथीं के परिसर की साफ सफाई की।

उन्होंने झाड़ियों की कटाई की और सूखे तथा दोपहर में भोजन के उपरांत बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। बौद्धिक सत्र की वक्ता महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ राजेन्द्र सिंह थे।उन्होंने स्वयं सेवकों से संवाद किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में नशा की समस्या ,उसके प्रभाव,तथा उसे दूर करने में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। सत्र का संचालन कमल सिंह मेहरा द्वारा किया गया। रात्रि भोजन के उपरांत शिविरार्थियों द्वारा भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और इसी के साथ पंचम दिवस का समापन हुआ।

