नेहा भौरियाल ने ‘GATE’ परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। लिटिल एंजेल स्कूल की 2019 बैच की छात्रा, नेहा भौरियाल, ने प्रतिष्ठित ‘ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग’ परीक्षा उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नेहा के पिता गोविंद सिंह भौरियाल और माता गीता भौरियाल हैं। उन्होंने डीएसबी कॉलेज, नैनीताल से बॉटनी में स्नातकोत्तर (M.Sc.) की पढ़ाई पूरी की और इसके उपरांत GATE परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
गेट परीक्षा का आयोजन देश की अग्रणी शैक्षणिक संस्था, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद, नेहा पीएच.डी. या उच्च शिक्षा में मास्टर डिग्री कर सकती हैं।
नेहा की इस उपलब्धि पर एंजेल नर्सरी एंड पब्लिक स्कूल, बेरीनाग के प्रधानाचार्य गोविंद उपाध्याय, प्रबंधक राजेंद्र सिंह बोरा, एवं समस्त शिक्षको चारु पंत, सोनी बाफिला, जया पांडे, महेश भंडारी तथा अन्य सभी अध्यापकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

