अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में ” पोयट्री रिसाइटेसन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रो. बी.एम.पांडेय के मार्गदर्शन से अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में ” पोएट्री रिसाइटेसन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी के कवियों जैसे जॉन कीट्स, विलियम वर्ड्सवर्थ, विलियम शेक्सपियर आदि के द्वारा रचित कविताओं का वाचन किया। विद्यार्थियों द्वारा भारतीय कवियों द्वारा रचित अंग्रेजी कविताओं का भी वाचन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 21 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौरव पाठक बी.ए. द्वितीय सत्रार्ध ,द्वितीय स्थान ईशा भट्ट बी.एस सी. छठां सत्रार्ध तथा दीक्षा पंत बी.ए. चतुर्थ सत्रार्ध ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में हिंदी विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. दीपा पंत, इतिहास विभाग के विभाग प्रभारी डॉ . सुनील पंत एवं समाज शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. कवीन्द्र सिंह बोरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में संचालित प्रतियोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी सर्वांगीण विकास की ओर उन्मुख होते हैं जिससे उनके कैरियर में सफलता के अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने प्रेरणादायक व्याख्यान से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तनूजा टम्टा ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि, डॉ. कल्पना समेत महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

