berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

समान नागरिक संहिता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से समाज शास्त्र विभाग एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ” “समान नागरिक संहिता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में समाज शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कवीन्द्र सिंह बोरा ने समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर उसमें उल्लिखित प्रावधानों को प्रतिभागियों के समक्ष साझा किया। समाज शास्त्र विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. गरिमा देव तथा राजनीति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोषी ने समान नागरिक संहिता में निहित धर्म, लिंङ्ग, जाति, विवाह, तलाक, विरासत, भरण-पोषण आदि सम्बंधित अधिनियम के बारे में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थी गौरव पाठक, नेहा,पूर्णिमा, सपना चन्याल, दीक्षा पंत,दिया, अंजली ने समान नागरिक संहिता पर अपने-अपने विचार साझा किये।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने इस कार्यशाला को अति प्रासंगिक बताते हुए समान नागरिक संहिता के नियम का आम जन-मानस में व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News