FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 09 जनपदों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। उत्तराखंड में देर रात मौसम ने करवट बदली , पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने के साथ ही बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज देहरादून सहित 09 जनपदों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आज 17 अप्रैल बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य के देहरादून ,पिथौरागढ़, उत्तरकाशी , चमोली, रुद्रप्रयाग , टिहरी, बागेश्वर , नैनीताल , पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज हवाओं और गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

 

Share This News