महाविद्यालय में आंतरिक परिवाद निवारण समिति के तत्वावधान में पॉश एक्ट और विशाखा गाइडलाइन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संम्पन्न,

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से आंतरिक परिवाद निवारण समिति के तत्वावधान में पॉश एक्ट एवं विशाखा गाइडलाइन से विद्यार्थियों को अवगत कराने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर पूरन सिंह मेहरा ने किया। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन थाना बेरीनाग की उप निरीक्षक पूजा मेहरा रहीं। उप निरीक्षक पूजा मेहरा ने कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून विशाखा दिशा निर्देश और पॉश अधिनियम के बारे में समस्त प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी तथा इसमें निहित दण्ड के प्राविधानों को प्रतिभागियों के समक्ष साझा किया। कार्यक्रम का संचालन आंतरिक परिवाद निवारण समिति की संयोजक डॉ विनीता टम्टा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने भी छात्र-छात्राओं को विशाखा दिशा निर्देश के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. दीपा पंत, डॉ. बीना लोहिया तथा आंतरिक परिवाद निवारण समिति के सदस्य डॉ. डॉ. अंजली देवी यादव, डॉ दीप्ति मिश्रा, डॉ. रेनू टम्टा समेत समस्त प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

