लोक गायक पप्पू कार्की की सडक दुर्घटना मे मौत ।
न्यूज लाइव व्यूरो:–
हेडाखान शनिवार को हैड़ाखान रोड पर एक कार पहाड़ी से नीचे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है। जानकारी के मुताबिक हैड़ाखान रोड पर मुड़कुड़िया के पास एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी।
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में उत्तराखंड के प्रख्यात लोक गायक पप्पू कार्की भी शामिल हैं।
हादसे में गोनियोरो गांव निवासी राजेन्द्र गोनिया (26 ) और पुष्कर गोनिया (25) की भी मौके पर ही मौत हो गई। और दो अन्य लोक कलाकार अजय आर्य और जुगल किशोर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 के सूचना दी। लेकिन एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। बताया जा रही है कि ये सभी युवा सम्मेलन में कार्यक्रम प्रस्तुत करके हल्द्वानी जा रहे थे।
लोक गायक पप्पू कार्की कुमाऊं के काफी प्रसिद्ध गायक थे। इनकी मृत्यु की खबर से गांव में मातम पसरा।
लोक गायक पप्पू कार्की की हेड़ाखान के समीप प्रातः साढ़े सात बजे लगभग सड़क दुर्घटना में हुई मौत हो गयी।
इस भीषण दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई ।
उत्तराखंड और हमारी पहाड़ के लिए पप्पू कार्की के निधन बहुत दुखद घटना है।
बेरीनाग के छोटे से गांव हीपा से निकलकर देश विदेश में उत्तराखंड की संस्कृति को पहचान दिलाने वाले पप्पू कार्की आज हल्द्वानी से हैड़ाखान रोड के पास एक्सीडेंट हो गया। ।


