शिवहर सदर अस्पताल,स्थांतरण के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू,

शिवहर/न्यूज लाइव संवाददाता शबनम बेताब,:–
शिवहर—सदर अस्पताल गेट पर सदर अस्पताल बचाओ अभियान समिति के तत्वधान में वर्तमान सदर अस्पताल शिवहर को सरोजा सीता राम अस्पताल में स्थानांतरण के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो चुका है,धरना पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता विजय विकास ने बताया है कि यह विरोध अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया है परंतु जिला प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग सदर अस्पताल शिवहर को यथावत नहीं रखते हैं तो आगे चरणबद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन किया जाएगा,जिसमें आमरण अनशन एवं आत्मदाह भी किया जा सकता है,गौरतलब हो कि सदर अस्पताल बचाओ अभियान समिति के अध्यक्ष वशिष्ठ रावत चन्द्रवंशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जदयू के वरिष्ठ नेता विजय विकास के द्वारा सैकड़ों की तादात में स्थांतरण के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी है,धरना प्रदर्शन में वार्ड मेंबर शेखर पटेल, कल्याण पटेल. मोहम्मद हुसैन सहीत दर्जनों लोग धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मौजूद है।

