berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

इतिहास विभाग की परिषदीय गतिविधियां ” उमंग” के तत्वावधान में विदाई समारोह ” पल्लव” का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से इतिहास विभाग के स्नातक तथा स्नातकोत्तर अंतिम सत्रार्ध के विद्यार्थियों हेतु विदाई समारोह ” पल्लव” का आयोजन किया गया। इस समारोह में इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के साथ प्राप्त अनुभवों को भावनात्मक रूप से साझा किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इतिहास विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. सुनील पंत ने विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण के बारे में विस्तार से चर्चा कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ललित चंद ने विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिये चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिसे हमें सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में सफलता की कामना की। कार्यक्रम में डॉ.लीलाधर मिश्र, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. शिवानी ने भी अपने प्रेरणादायक व्याख्यान से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम में इतिहास विभाग के विद्यार्थी रवीना मेहरा, सुनीता, नेहा, स्नेहा, दीपिका, योगिता, उदित, गौरव, विनोद, लक्ष्य, नितेश राज, अनामिका, प्रीतिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share This News