पाकिस्तान के खिलाफ सडकों में उतरा जन आक्रोश…

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग ।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के आंतकवादी संगठन के द्वारा निर्दोष हिंदुओं पर्यटकों को मारे जाने के विरोध में गुरुवार देर शाम को बेरीनाग शहीद चौक में विधायक फकीर राम टम्टा के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छात्र संगठनों सहित विभिन्न ने पाकिस्तान का पूतला दहन कर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पूतला दहन किया। इस मौके पर विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि जिस कायरतापूर्ण तरीके से पाकिस्तान के द्वारा हरकतें की गयी और पर्यटकों को मौत के घाट उतारा इसका जबाब दिया जायेगा और खून का बदला खून से लेने का समय आ गया है और जब तक आतंकवाद खत्म नहीं किया जायेगा तब अब चुप नहीं बैठेंगे। पूतला दहन में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, नंदन बाफिला, पूर्व छात्र संघ रितिक पांडेय, आरएसएस के नगर प्रचारक राहुल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शशांक सिंह, विनोद पाठक, भूपेश पंत, मनीष रौतेला सहित आदि मौजूद रहे।

