berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में सभासद के साथ युवकों ने की मारपीट।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग ।बेरीनाग नगर पालिका के शहीद चौक वार्ड से सभासद सुरेश राठौर शनिवार बस स्टेशन के पास अपने होटल में बैठा हुआ था तभी कुछ युवक शराब के नशे में होटल में पहुंचे ओर शराब पीने के लिए होटल में बैठ गये। जिस पर सभासद अशोक राठौर शराब पीने से मना किया तो युवकों ने गाली गलौज ओर मारपीट कर दी। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते मारपीट करने वाले युवक फरार हो गये हैं। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया सभासद के द्वारा मौखिक सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले युवक भाग गये थे पुलिस के द्वारा युवकों को पकडने के लिए टीम का गठन किया गया है शीघ्र मारपीट करने वाले युवाओं को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Share This News