अर्थशास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों हेतु विदाई समारोह का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से अर्थशास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर अंतिम सत्रार्ध के विद्यार्थियों हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्नातकोत्तर द्वितीय सत्रार्ध के विद्यार्थियों ने स्नातकोत्तर अंतिम सत्रार्ध के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. रश्मि सेलवाल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य में भी आवश्यकतानुरूप मार्गदर्शन देने पर सहमति जताई। विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कल्पना ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी की विधियों पर चर्चा कर उनके जीवन की सफलता के लिये मंगलकामना की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने इस कार्यक्रम की सराहना किया तथा विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने की कामना की। इस कार्यक्रम में डॉ. जे. एन. पंत, डॉ. दीपा पंत, डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. बीना लोहिया,डॉ. ल डॉ. विनीता टम्टा, डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी, डॉ. गरिमा देव, डॉ. कवीन्द्र सिंह, डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. शिवानी कर्नाटक, डॉ. सन्तोषी, लता सनवाल आदि उपस्थित रहे।

