berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

समाज शास्त्र विभाग के तत्वावधान में ” सोशल मीडिया का सामाजिक संबंधों पर प्रभाव” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के निर्देशन से समाज शास्त्र विभाग के तत्वावधान में ” सोशल मीडिया का सामाजिक संबंधों पर प्रभाव” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में करीना कोहली बी. ए. चतुर्थ सत्रार्ध प्रथम स्थान, प्रियंका रावत बी. ए. द्वितीय सत्रार्ध द्वितीय स्थान तथा अंकिता खाती बी. ए. छठां सत्रार्ध ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समाज शास्त्र विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. गरिमा देव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 35 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। समाज शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कवीन्द्र सिंह बोरा ने प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में डॉ. लीलाधर मिश्र तथा डॉ. सन्तोषी ने सराहनीय योगदान दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने विद्यार्थियों में प्रतियोगात्मक रूचि उत्पन्न करने के लिये प्रतियोगात्मक गतिविधियों के आयोजन को अति महत्वपूर्ण बताया तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिये प्रेरित किया।

Share This News