berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग मे दस दिनों से पानी नही आने पर महिलाओं ने तहसील का घेराव किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष हेमवंती पंत के नेतृत्व में सौकडौ महिलाओं ने नगरपालिका कार्यालय से पुरानी बाजार शहीद चौक ,बस स्टेशन, गणेश चौक नयाबाजार होते हुए जल संस्थान के विरुद्ध प्रदर्शन और नारेबाजी कर तहसील कार्यालय का घेराव किया।इस मौके पर नायब तहसीलदार देवांश को ज्ञापन दिया।इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष हेमवंती पंत ने कहा कि दस दिनो से नगर मे और सभी सातों वार्डो मे पानी नही आने से हा हा कार मचा हुआ है जल संस्थान विभाग के कर्मचारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।

वही पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत ने कहा कि दस दिन के भीतर यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बेरीनाग मे जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी और क्षेत्रीय विधायक का घिराव किया जाएगा
वही तहसीलदार ने आक्रोशित लोगों को समझाया और समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों के समुख समस्या रखने की बात कही। आक्रोशित महिलाओं ने जल संस्थान के विरोध मे तहसील कार्यालय में जमकर नारेबाजी की।और तहसील कार्यालय में धरने मे बैंठ गयी तहसीलदार के समझने पर ही माने इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, सभासद भट्टीगाँव वार्ड सुनील पंत,सभासद भगत राम,सभासद शहीद चौक वार्ड सुरेश राठौर, सभासद नीमा देवी बना वार्ड ,सभासद नीरू कार्की सरस्वती बिहार वार्ड।.प्रेम प्रकाश, हुकम सिह बोहरा, राम लाल ,मधन राम ,पंकज कुमार,जगदीश प्रसाद, दीपक सिह कठायत, नीमा देवी ,मंजू बाफिला, सावित्री डाँगी,सरस्वती रावत ,गुंजन पंत,हेमा देवी ,पुष्पा देवी, मालती देवी ,प्रेमा पंत,देवकी देवी,आदि मौजूद थे।

Share This News